बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर। प्राचीन शीतला माता के मंदिर में मंगलवार को बसौड़ा पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मंदिर के बाहर इस अवसर पर मेला लगा। हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने यहां आकर प्रसाद व जल चढ़ाया। मान्यताओं के अनुसार अपने बच्चों व परिजनों को दैवीय समझे जाने वाले चेचक, खसरा आदि रोगों से बचाने की प्रार्थना भी की गई। श्री मां चामुंडा देवी पावन धाम से गोकलपुर को जाने वाले मार्ग स्थित शीतला माता के प्राचीन मंदिर पर बसौड़ा पर्व के चलते मंगलवार को भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर जल व प्रसाद चढ़ाया। बताते हैं कि उक्त मंदिर उस समय का है, जब बिजनौर बसा भी नहीं था और विजय नगर हुआ करता था। मंदिर परिसर में पीपल का हजारों वर्ष पुराना विशाल वृक्ष भी है। शीतला माता की मूर्ति यहां पर प्राचीनकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.