प्राचीन शिव मढ़ी मंदिर में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
मुरादाबाद, अगस्त 3 -- सावन मास के प्रथम सोमवार पर मढ़ी स्थित प्राचीन विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था का सैलाब विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न कराया, जिसमें बड़ी संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.