गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर। राधिका देवी चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से प्राचीन शिव मंदिर, अलहदादपुर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीनियर सत्र न्यायमूर्ति बांका बिहार एन.के. त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अ.भा. क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी विनोद सिंह, डॉ. शिव शंकर शाही, अश्वनी कुमार सिंह सहित कई लोग शामिल रहे। प्रमुख ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर सेवा और समर्पण का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...