अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या, संवाददाता। दशरथ समाधि स्थल के निकट स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां लगभग 1.76 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यों में यात्री हॉल, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, इंटरलॉकिंग, लैंडस्केपिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं, जिससे दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। रविवार को क्षेत्रीय विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की रूपरेखा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि अयोध्या में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में धार्मिक स्थलों ...