प्राचीन शिवालय के तालाब के सौंदर्यीकरण के निर्देश
औरैया, जून 27 -- जिलाधिकारी ने शनिवार को ग्राम बूढ़ादाना पहुंचकर पंचायत में संचालित विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राचीन शिवालय, आयुर्वेद चिकित्सालय, आरआरसी सेंटर और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्राचीन शिवालय के समीप स्थित तालाब के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन की दृष्टि से सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जिला पर्यटन अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान मोहित सिंह ने बताया कि शिवालय अत्यंत प्राचीन है और इसका उल्लेख रामायण में भी मिलता है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने शिवालय परिसर और तालाब का अवलोकन कर उसके विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सभागार और सीसीटीवी नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.