प्राचीन वेणु गोपाल मंदिर में गूंजे होली के रसिया
मथुरा, मार्च 26 -- प्राचीन वेणु गोपाल मंदिर में होली मिलन समारोह और भजन संध्या का आयोजन बड़े ही भक्ति भाव और उत्साह के साथ किया गया। बुधवार को मंदिर में होली का अद्भुत नज़ारा इस आयोजन में देखने को मिला, जहां भक्तगण राधाकृष्ण के प्रेम में झूमते नजर आए। चारों ओर भजन-कीर्तन और होली के रसिया गूंज रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदमय बन गया। फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए भक्ति में लीन हो गए। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा मंदिर प्रेम और आस्था के रंगों में रंग गया हो। इस अवसर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर के सेवायत महंत नंद दास महाराज ने बताया कि सब जग होरी या ब्रज होरा की प्राचीन कहावत आज भी ब्रज में चरित्रार्थ होती नजर आती है। झारखंड से आए श्रद्धालु पुरुषोत्तम तायल और राहुल तायल ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.