प्राचीन विष्णु मंदिर का ताला तोड़ भगवान के मुकुट की चोरी
मधुबनी, जून 13 -- झंझारपुर। अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत संतनगर गांव स्थित भगवान विष्णु मंदिर को चोरों ने एक बार फिर अपना निशाना बनाया है। शुक्रवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और माता सरस्वती के एक लाख रुपए से अधिक मूल्य के तीन चांदी के मुकुट चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, जाते-जाते शातिर चोर भगवान विष्णु की मूर्ति से वस्त्र भी उतारकर अपने साथ ले गए। शनिवार सुबह जब वारदात की जानकारी मिली, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब मंदिर के पुजारी रामेश्वर यादव पूजा-अर्चना के लिए वहां पहुंचे।
घटना की जानकारी मंदिर परिसर में कदम रखते ही उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। जब वे गर्भगृह के अंदर गए, तो भगवान विष्णु की प्रतिमा पर चढ़ाया गया कपड़ा और चुनरी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.