अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बृज विज्ञान भारती की इकाई अलीगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड डॉ आशुतोष सिंह रहे। बैठक के मुख्य अतिथि ने विज्ञान भारती के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष सिंह कहा कि, भारत की ऐतिहासिक विज्ञान परंपरा को स्थापित करने वाली संस्था विज्ञान भारती विज्ञान अभी यांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत के समग्र एवं संतुलित विकास हेतु समर्पित एक राष्ट्रीय विज्ञान आंदोलन का हिस्सा है। इन्हीं उद्देश्य विज्ञान भारती एक स्वदेशी विज्ञान आंदोलन के रूप में कार्य कर रही है। विज्ञान भारती का मुख्य उद्देश्य विज्ञान विरासत प्राचीन विज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साथ मिलकर...