बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- नगर के सरकारी अस्पताल के पास स्थित प्राचीन मठ का चबूतरा क्षतिग्रस्त होने से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित हिंदूवादी लोगों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों ने नगर पंचायत पर जबरन मठ को तोड़ने का आरोप लगाया है। चबूतरे को जेसीबी से तोड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चेयरमैन जेसीबी के पास खड़े नजर आ रहे हैं। जिसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह दर्जनों लोग माता के मठ पर पहुंच गए और धरना देने लगे। इस दौरान धरनारत लोगों ने चेयरमैन पर मठ की जमीन को कब्जाने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर सीओ रामकरण सिंह भी मौके पर आ गए। चबूतरे को ठीक कराने व कार्यवाही की मांग पर लोग शांत हुए। बजरंगदल के जिला सहमंत्री आदित्य वर्मा ने चेयरमैन के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की। धरना देने वालों में रव...