झांसी, अप्रैल 30 -- झांसी। बबीना के पंजाबी कॉलोनी स्थित प्राचीन ठाकुर बाबा मंदिर को देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। ताले तोड़कर घुसे चोर प्रतिमा से चांदी का मुकुट व रुपए से भारी गुल्लक लेकर चंपत हो गए। गुरुवार को जल चढ़ाने पहुंचे भक्तों ने देखा तो वह आक्रोशित हो गए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुजारी की जानकारी सूचना मिलते ही पुजारी मौके पर पहुंचे तो मंदिर की गुल्लक गायब मिली और अंदर रखी अलमारी खुली पड़ी थी। जांच में सामने आया कि ठाकुर बाबा का चांदी का मुकुट भी चोरी हो चुका है। पुजारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व ही मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ था और कुल मिलाकर करीब 40 से 50 हजार रुपये की चोरी आंकी जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई सूचना पर थाना प्रभारी विनय कुमार साहू, एसआई श्याम सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह व शिवजीत पुल...