झांसी, अप्रैल 30 -- झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्र में आस्था को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। बुधवार की देर रात पंजाबी कॉलोनी स्थित बदमाशों ने प्राचीन मंदिर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर घुसे चोर प्रतिमा से चांदी का मुकुट व रुपए से भरी गोलक लेकर चंपत हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पंजाबी कॉलोनी सिथत ठाकुर बाबा का मंदिर आस्था का केंद्र है। बुधवार की रात पूजन के बाद पुजारी सुरेंद्र यादव मंदिर बंद कर चले गए। गुरुवार को सुबह भक्त पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर में मंदिर की हालत देखी तो दंग रह गए। इसकी सूचना तुरंत पुजारी को दी गई। सुरेंद्र मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि मंदिर की गुल्लक गायब मिली। इसके अलावा अंदर रखी अलमारी खुली पड़ी थी। अंतर का सामान अस्त-व्यस्त था। ठाकुर बाबा ...