प्राचीन मंदिर में चोरी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आगरा, जून 8 -- एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और महाकाली मंदिर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। चोरों ने मंदिर परिसर में रखे दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नकदी पार कर दी। इसके अलावा कपड़े, मुकुट और अन्य धार्मिक सामान भी चोरी कर ले गए। मंदिर से जुड़े राकेश कुमार की तहरीर पर एत्माद्दौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.