पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर के कोरठबाड़ी स्थित प्राचीन शीतला मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मां शीतला महोत्सव का समापन समारोह शुक्रवार को भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकियों और भक्ति कार्यक्रमों के बाद समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बॉलीवुड कलाकारों, क्षेत्रीय झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही दो दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वागत समिति, प्रशासन, मेडिकल टीम, पुलिस प्रशासन, नगर निगम तथा अन्य विभागों के प्रतिनिधियों को भी सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया...