चित्रकूट, जनवरी 20 -- चित्रकूट। संवाददाता आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला की अगुवाई में काशी के मणिकर्णिका घाट के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा गया। अवगत कराया कि काशी के मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों को ध्वस्त कर धार्मिक आस्था पर हमले किए जा रहे है। इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। मांग किया कि तोड़े गए सभी प्राचीन मंदिरों का तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए। प्रदर्शन में श्यामबाबू त्रिपाठी, धनराज सिंह, नर्वदा यादव, लवलेश केसरवानी, प्रमोद सोनी, जितेन्द्र गोयल, शिवशंकर सिंह, विनीत गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.