प्राचीन भैरव बाबा व मां भैरवी की पूजा में उमड़ा लोगों का हुजूम
घाटशिला, जून 23 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। भैरव बाबा मंदिर कमेटी घोड़ादुआ, नरसिंहगढ़ की ओर से इस वर्ष भी नरसिंहगढ़ पावड़ा पंचायत अंतर्गत स्लीपर फैक्ट्री के पास प्राचीन भैरव बाबा व मां भैरवी की मंदिर में वार्षिक पूजा की गई। इस दौरान अपनी मान्यता को लेकर लोगों का हुजूम उमड़ा। वहीं, शाम को झूपान का आयोजन हुआ, जिसमें भक्त जोर-जोर से उछले। कमेटी के लोगों द्वारा उनके शरीर पर ठंडा पानी डाला कर रस्म निभाई गई। इस दौरान भक्त घास की एक चाबुक से अपने शरीर पर प्रहार किया। मेले को संचालन करने के लिए आकाश राय, सुनील राय, सुमन साहू, पीयूष नामाता, पल्लव साव, सानू कुंडू, राजू कुंडू का योगदान सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.