रांची, अगस्त 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग व झारखंड सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी व नवाचार परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत शुक्रवार को विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में हुई। ई श्रोडिंगर के प्रतिपादित समीकरण को समर्पित इस सम्मेलन की अध्यक्षता कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने की। अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में विज्ञान, अभियंत्रण व प्रौद्योगिकी परस्पर जुड़े हुए क्षेत्र रहे हैं। विज्ञान सत्य की खोज, अभियंत्रण संरचनात्मक योजना और प्रौद्योगिकी उपकरण व तकनीक से संबंधित है। उन्होंने कहा कि आर्यभट्ट व भास्कराचार्य ने ग्रहों की गति, पृथ्वी की परिधि व खगोलीय गणनाओं से जुड़े वैज्ञानिक सिद्धांत दिए। शून्य व दशमलव प्रणाली ने वैश्विक गणित क...