सोनभद्र, अगस्त 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। सावन माह के अंतिम बुधवार और गुरुवार को प्राचीन बरैला महादेव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय श्रृंगार महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। बरैला बाबा भोलेनाथ श्रृंगार समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। भजन-कीर्तन, हवन और भंडारे से मंदिर परिसर दो दिनों तक भक्तिमय बना रहा। महोत्सव के पहले दिन बुधवार को प्राचीन बरैला महादेव का फूलों की आकर्षक कसीदाकारी से भव्य श्रृंगार किया गया। शाम चार बजे श्रृंगारित महादेव का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया। इसके बाद भव्य आरती के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भगवान शिव के दिव्य और मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। इस दौ...