सीतामढ़ी, अप्रैल 13 -- सीतामढ़ी। डीएम रिची पांडे के निर्देश पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में "ज्ञान भारतम् मिशन" के तहत प्राचीन पांडुलिपियों एवं धरोहरों के संरक्षण के लिए शनिवार को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंड में अधिक से अधिक पांडुलिपियों को खोज कर "ज्ञान भारतम्" मोबाइल ऐप पर प्रविष्ट करने के लिए प्रेरित किया गया । इसी संबंध में "ज्ञान भारतम् मिशन" के बारे में जानकारी भी साझा किया कि भारत सरकार द्वारा देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक विरासत के संरक्षण, अभिलेखीकरण एवं डिजिटलीकरण के उद्देश्य से "ज्ञान भारतम् मिशन" संचालित की गई है। जिसके अंतर्गत विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं, मठों, मंदिरों, सामाजिक संगठनों, निजी एवं सार्वजनिक पुस्तकालयों व व्यक्तियों के पास उपलब्ध कम से कम 75 वर्ष प्राचीन पांडुलिपियों की पह...