दुमका, अप्रैल 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन दुमका द्वारा ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन पांडुलिपियों एवं हस्तलिखित दस्तावेजों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य जिले में बिखरी हुई अमूल्य ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखते हुए उसे राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर संरक्षित करना है। इस अभियान के तहत 75 वर्ष से अधिक पुराने हस्तलिखित दस्तावेज, जैसे कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र आदि, तथा धार्मिक ग्रंथ, चिकित्सा, साहित्य, गीत, प्रार्थना, मुद्रा एवं वंशावली से संबंधित सामग्री का संग्रहण एवं डिजिटलीकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, धार्मिक ट्रस्ट, मठ एवं सांस्कृतिक संस्थानों सहित आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके पास ऐसी कोई पांडुलिपि या ध...