अमरोहा, अप्रैल 23 -- मंडी धनौरा। प्राचीन नवदुर्गा मंदिर महादेव के वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने परिवार व समाज में सुख, शांति संग समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में सुबह में माता रानी के नौ स्वरूपों का विशेष श्रंगार कर महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में नारियल, चुनरी, फूल, प्रसाद आदि चढ़ाया। मंदिर के महंत हरिओम त्रिवेदी ने बताया कि माता रानी के चरणों में जो भी अरदास लगाता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान शिवकुमार त्रिवेदी, पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, श्यामसुंदर वर्मा, विजय रस्तोगी, अर्पित गर्ग, सुमित अग्रवाल, मनोज वर्मा, नवनीत वर्मा, मीरा वर्मा, नीरू वर्मा, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.