आजमगढ़, मई 3 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि महाविद्यालय कोटवां में गुजरात राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिव मंदिर एवं माता रानी मंदिर का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों को मंदिर के पौराणिक इतिहास के विषय में जानकारी दी। अपनी प्राचीन धरोहरों को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया।मंदिर भ्रमण के बाद छात्रों को व्यावसायिक तरीके से फल पकाने वाले इकाई का भी भ्रमण कराया गया एवं तकनीकी जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव एवं मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- गुजरात स्थापना दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थापना दिव...