बिजनौर, मई 8 -- चांदपुर। चांदपुर के बाईपास पर स्थित प्राचीन देवी मंदिर की भूमि को कथित रूप से अवैध तरीके से व्यक्तिगत नाम पर दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एसडीएम को शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा बनाए गए पारिवारिक ट्रस्ट को निरस्त करने की मांग की गई है।

मंदिर की संपत्ति विवाद चांदपुर के बाईपास पर स्थित प्राचीन देवी मंदिर जिसका संचालन संस्था दान धर्म प्रचारणी मंदिर सुधार सभा चांदपुर द्वारा किया जाता रहा है, उससे जुड़ी भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष रहे स्व. कीर्ति प्रकाश के निधन के बाद मंदिर की कीमती भूमि को व्यक्तिगत वसीयत के आधार पर उनके पुत्र मोहित अग्रवाल ने अपने नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया। बताया गया कि न्यायालय नायब तहसीलदार के आदेश 25 अक्...