मधेपुरा, अप्रैल 30 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। ज्ञान भारतम् मिशन का उद्देश्य प्राचीन ज्ञान भंडार को डिजिटलीकरण करते हुए संरक्षित करना एवं विश्व पटल पर प्रस्तुत करना है। जिले में आज भी कई प्राचीन पांडुलिपियां विभिन्न संस्थाओं, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं, मठों, मंदिरों,मस्जिदों व चर्च में सुरक्षित रूप से संरक्षित है। जिसे वर्तमान समय में उजागर कर दुनिया के सामने लाना समय की मांग है। यह बातें ज्ञान भारतम् मिशन के नोडल ऑफिसर-सह जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने कही। उन्होंने पत्रकारों व बुद्धिजीवियों सहित अन्य नागरिकों से प्राचीन ज्ञान से संबंधित पांडुलिपि बरामद करने में सहयोग की अपील की है। डीएम के आग्रह पर साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने बीएन मंडल वाणिज्य महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ.किशोर कुमार के पास थाती के रूप में ...