कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता अर्मापुर पीजी कॉलेज में शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से एक सेमिनार का आयोजन हुआ। इसका विषय भारतीय शैक्षिक परंपरा में ज्ञानात्मक विच्छिन्नता और आधुनिकता का द्वंद्व रहा। शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार सिंह व मुख्य वक्ता डीबीएस कॉलेज के प्रो. सुनील उपाध्याय ने किया। प्रो. उपाध्याय ने प्राचीन गुरुकुल परंपरा से लेकर आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तक की अवधारणा एवं द्वन्द्व को भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल शुक्ल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.