प्राचीन जैन मंदिर की 1937 में निर्मित वेदी तोड़े जाने पर रोष
विकासनगर, अगस्त 10 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। नगर स्थित प्राचीन जैन मंदिर में वर्ष 1937 में निर्मित धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की वेदी को कथित रूप से एकतरफा कार्रवाई में तोड़े जाने के विरोध में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने मौन उपवास कर धरना दिया। श्रद्धालुओं ने प्राचीन धार्मिक धरोहर को नुकसान पहुंचाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने में शामिल जैन समाज के लोगों का कहना है कि इससे पहले भी प्राचीन वेदी के पीछे की दीवार को तोड़ दिया गया था, जिसके कारण वेदी कमजोर हो गई थी। आरोप है कि जैन समाज को विश्वास में लिए बिना मंदिर की संपत्ति और प्राचीन वेदी को तोड़ा गया, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के लोगों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.