संभल, जनवरी 25 -- नगर पंचायत गुन्नौर में मेरठ-बदायूं मार्ग पर मोहल्ला मुंडा स्थित जनआस्था के केंद्र अति प्राचीन चामुण्डा माता मठ की वर्षों से जर्जर पड़ी चहारदीवारी के जीर्णोद्धार का कार्य शनिवार को विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कारसेवा कर निर्माण कार्य में सहयोग किया। चामुंडा मंदिर की चहारदीवारी लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में थी। जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। चहारदीवारी के निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। पूर्व में प्रयास होने के बावजूद विभिन्न कारणों से कार्य शुरू नहीं हो सका। जिससे श्रद्धालुओं में निराशा का माहौल था। शनिवार को स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। किसी भी प्रकार की बाधा या विरोध सामने नहीं आया और शांतिपूर्ण वातावरण में निर्माण कार्य प्रार...