काशीपुर, अप्रैल 10 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। प्राचीन कुएं और धर्मशाला के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर धोबी समाज के लोगों ने शुक्रवार को मेयर दीपक बाली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मोहल्ला कटोराताल में छावनी मोड़ के पास पठानों वाली गली से सटी गली में एक प्राचीन कुआं स्थित है, जहां हिंदू धोबी समाज की धर्मशाला भी थी। इस धर्मशाला में समाज के लोग विभिन्न सामाजिक कार्य करते थे, लेकिन वर्तमान में यह भवन जर्जर अवस्था में है। साथ ही सफाई के अभाव में कुएं का पानी भी दूषित हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.