बस्ती, दिसम्बर 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। आर्य वीर दल शौर्य प्रदर्शन और चतुर्वेद शतकम पूर्णाहुति के साथ आर्य समाज नई बाजार पुरानी बस्ती का वार्षिकोत्सव पूरा हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डीएम बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने भाग लेते हुए आर्य वीरों को सम्बोधित किया। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने कहा कि आर्य वीर और वीरांगनाओं ने प्राचीनकाल से ही राष्ट्र रक्षा में अपने जीवन की आहुति दी है। वैदिक संस्कृति का ज्ञान प्राप्त करके ही वशिष्ठ आश्रम में राम, संदीपनी आश्रम में श्रीकृष्ण और चाणक्य आश्रम में चन्द्रगुप्त आदि का निर्माण होता है। मुख्य वक्ता आचार्य शैलेन्द्र ने कहा कि आज देश में ऐसे चरित्रवान युवाओं की आवश्यकता है जो देश धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार हो। उत्तम प्रदर्शन करने वाली पायल, तुलसी और अवंतिका को डीएम ने पुरस्कृत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.