जौनपुर, मार्च 22 -- जौनपुर, संवाददाता। प्राचीन समय से लेकर आज तक राष्ट्र और समाज के लिए क्षत्रियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। क्षत्रियों में सभी वर्गों का नेतृत्व करने की क्षमता आज भी है। यह बातें गोंडा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने टीडी इंटर कालेज के मार्कण्डेय सिंह सभागार में बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहाकि आज तक जो बताया जाता है कि साबरमती के संत ने देश को आजादी दिलायी यह बात पूरी तरह सत्य नहीं है। स्वतंत्रता संग्राम में चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाषचन्द्र बोस जैसे लोगों का भी योगदान रहा है। पूर्व सांसद ने नौजवानों से राष्ट्रीय कवि दिनकर की रश्मिरथी और हनुमान चालिसा पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहाकि हनुमान चालीसा में तुसलीदास ने बल, बुद्धि और विद्या म...