मुंगेर, दिसम्बर 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर में 04 और 05 जनवरी को होने वाली महाआरती के 16वें वर्षगांठ समारोह की तैयारी को लेकर पूजा अर्चना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सुमन ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में संभावित अधिक भीड़ को देखते हुए प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। समिति के अनुसार 4 जनवरी को सुबह 9:00 बजे माता काली की पूजा-पाठ के उपरांत प्रातः 10:00 बजे से स्थानीय गणेश कीर्तन मंडली एवं श्याम संगीत विद्यालय के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जो दोपहर 1:45 बजे तक चलेगा। इसके बाद दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.