मुंगेर, फरवरी 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। समिति के संयोजक मनोज कुमार रघु के संयोजन में हरि शाखा दृष्टि, भागलपुर की ओर से आयोजित किया गया। शिविर में नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की आंखों की जांच की गई। शिविर के व्यवस्थापक ने बताया कि प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अमन राज द्वारा कुल 195 लोगों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 95 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन सभी चयनित मरीजों का निःशुल्क आपरेशन मंगलवार को हरि शाखा दृष्टि अस्पताल, भागलपुर में किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयां एवं परामर्श भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर सुशांत मिश्रा, वरुण सिंह, मुकेश कुमार, सोनू रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.