प्राचीन और नवीन मूर्ति का हुआ महामस्तकाभिषेक
ललितपुर, अप्रैल 14 -- ललितपुर। वन क्षेत्र से सटे चांदपुर स्थित श्री शांन्तोदय तीर्थ क्षेत्र में विगत आठ अप्रैल से आयोजित हो रहे श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा, त्रय गजरथ महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। मंगलवार को प्रतिष्ठित भगवान श्री शांतिनाथ जी की प्राचीन और नवीन मूर्ति का महामस्तकाभिषेक के साथ महा महोत्सव पूर्ण हुआ। चांदपुर स्थित श्री शांन्तोदय तीर्थ क्षेत्र में आयोजित श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा, त्रय गजरथ महोत्सव के अंतिम दिवस मोक्ष कल्याणक की क्रियाओं में प्रात: भगवान को कैलाश पर्वत पर निर्वाण प्राप्त होता है। कैलाश पर्वत पर मात्र उनका शरीर विलय होकर उनके नख और केश बचते है। उक्त नख व केशों को चारों भवनवासी हवन कुण्ड में विर्सजित करते हैं। अग्नि देव के पात्र का सौभाग्य पदम चंद्र बानपुर, शुभम् जैन धौर्रा, जगदीश जैन, कीर्ति जैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.