बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्रेस क्लब सभागार में रविवार को भारतीय मछुआरा महासंघ का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन का संयोजन आरडी निषाद ने किया। सम्मेलन में मछुआरा समाज के सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, आर्थिक स्थिति पर विमर्श के साथ ही पदाधिकारी घोषित किए गए। सर्व सम्मत से संदीप निषाद को जिलाध्यक्ष, राहुल निषाद महासचिव और शत्रुघ्न निषाद को आडीटर मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और मछुआरा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंखलाल माझी ने कहा कि निषाद जाति का इतिहास अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली है किन्तु उनका वर्तमान बहुत चुनौतीपूर्ण है। कार्यक्रम संयोजक आरडी निषाद ने कहा कि निषाद समुदाय का संबंध राजा वेन, पृथु और निषादराज गुह्य जैसे ऐतिहासिक राजाओं से जोड़ा जाता है। रामकेवल निषाद, रविकांत निषाद, अजय निषाद, बब्लू निषाद, कानिक राम निषाद, सत...