बरेली, अगस्त 15 -- विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग में शुक्रवार को एमए पूर्वार्द्ध के नव प्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन परिचय सत्र में विभागाध्यक्ष डॉ. प्रिया सक्सेना ने पुरातत्व, मुद्राशास्त्र, लिपिशास्त्र व कला-वास्तुकला के प्राचीन इतिहास से संबंध और करियर संभावनाओं की जानकारी दी। डॉ. पवन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कृति, संस्कार व चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। डॉ. आलोक कुमार ने विभाग की गतिविधियों से परिचित कराया, जबकि डॉ. मोहित मिश्रा ने पाठ्यक्रम की जानकारी दी। बाद में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को डॉ. अनूप रंजन मिश्रा और डॉ. हेमंत मनीषी शुक्ल के निर्देशन में पांचाल संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया विश्वविद्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा का...