प्राचार्य से निष्पक्ष जांच की मांग
गिरडीह, अगस्त 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज के एनसीसी कार्यालय में कार्यरत छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार और कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश की शिकायत को लेकर अभाविप और आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। नेताओं ने कहा कि कॉलेज परिसर में अनुशासन बना रहना चाहिए और किसी भी छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र संगठन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की समस्याओं को उठाना और समाधान कराना है। मौके पर आजसू छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव, अभाविप के जिला संयोजक नीरज चौधरी, एसएफएस सह संयोजक अनीश रॉय, चंदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.