रांची, अप्रैल 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने बुधवार को विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ पहली औपचारिक बैठक की। इस बैठक में कॉलेजों की वर्तमान समस्याओं, अकादमिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम संचालन और समग्र शैक्षणिक परिवेश पर विस्तृत चर्चा की गई। कुलपति ने प्राचार्यों को शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी अधिकतम भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने कॉलेज परिसरों में एक जीवंत अकादमिक माहौल तैयार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देश दिया कि सभी शिक्षक और कर्मचारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय तक कॉलेज में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्राचार्य स्वयं भी पुस्तक लेखन, शोध पत्र प्रकाशन और अन्य श...