प्रयागराज, अगस्त 16 -- प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों की प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती में सभी के लिए आवेदन खुले होने से विवाद की जमीन तैयार होती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सरकारी और एडेड महाविद्यालयों के शिक्षकों के साथ ही प्राइवेट कॉलेज के शिक्षकों के लिए भी आवेदन खोल रखा है। पात्रता के कॉलम में पीएचडी की उपाधि, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और उच्चतर शिक्षा की अन्य संस्थाओं में कम से कम 15 वर्षों के शिक्षण/अनुसंधान की सेवा/अनुभव के साथ कोई आचार्य/सह आचार्य को अर्ह माना गया है। किसी महाविद्यालय प्राचार्य को पांच वर्षों की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा जिसका कार्यकाल पांच वर्ष की दूसरी अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती पर भी अफसरों की मनमानी खास बात यह...