साहिबगंज, सितम्बर 2 -- साहिबगंज। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित यूजी सेमेस्टर टू ( 2025- 29 ) की परीक्षा बुधवार को साहिबगंज कॉलेज में हुई। परीक्षा का निरीक्षण प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने किया। बुधवार को भारतीय मूल्य व नैतिकता का परिचय, वनस्पति विज्ञान, भूगोल, भौतिकी शास्त्र, कंप्यूटर एप्लीकेशन आदि विषयों की परीक्षा में प्रथम पाली में 250 परीक्षार्थी शामिल हुए। 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर, द्वितीय पाली में 110 परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। प्राचार्य ने परीक्षार्थियों को समय का अनुपालन करने व कॉलेज की ओर से निर्धारित पोशाक में आने तथा किसी प्रकार का कदाचार न करने का सख्त निर्देश दिया। फोटो:102, परीक्षा का निरीक्षण करते प्राचार्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...