भागलपुर, सितम्बर 19 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रो. डॉ. इमरान खान शुक्रवार को पुन: जेपी कॉलेज नारायणपुर के प्राचार्य नियुक्त हुए। कॉलेलेज के प्रभारी प्राचार्य रहे जीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रो सत्येंद्र कुमार ने उन्हें प्रभार सौंपा। दौरान छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रशासनिक भवन के पास नारे लगा रहे थे। पंकज ने बताया कि यदि प्राचार्य पूर्व की तरह कॉलेज के प्रशासनिक कामों में रूचि नहीं लेगें तो वे लोग छात्र हित में विरोध करते रहेंगे। इसके बाद प्राचार्य ने छात्र संगठनों से उनकी समस्या निवारण के लिए आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि प्राचार्य डॉ. इमरान खान पर कुछ छात्र नेताओं ने एक जुलाई 2026 को इंडक्शन कार्यक्रम में विलंब से आने का विरोध किया था। इसी क्रम में...