एटा, दिसम्बर 25 -- गुरुवार दोपहर में मेडिकल कालेज इमरजेंसी का प्राचार्य डा. बलवीर सिंह ने निरीक्षण कर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधा, दवाओं के बारे में जानकारी ली। गुरुवार दोपहर बाद मेडिकल कालेज में पहुंचे प्राचार्य ने वर्तमान में मौजूद 14 बेडों पर मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष में मौजूद मरीज, तीमारदारों से भी चिकित्सक, चिकित्सा कर्मियों के कार्य, व्यवहार के बारे में भी पूछा। इमरजेंसी में बेड क्षमता बढ़ाकर 30 करने की जानकारी दी। इमरजेंसी में 24 घंटे चिकित्सक, चिकित्सा कर्मियों के माध्यम से गंभीर रूप से बीमार, घायलों को उपचार देने का कार्य कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.