जमशेदपुर, जुलाई 28 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने छात्रावास को अधीक्षक खाली कराएं, वरना प्रशासन की मदद लेकर उन्हें खाली कराया जाएगा। ये बातें प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने सोमवार को अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा को बुलाकर कहीं। इस संबंध में उन्हें पत्र भी दे दिया गया है। जानकारी हो कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने छात्रावास में करीब 14 जूनियर डॉक्टर रह रहे हैं। जबकि इन जूनियर डॉक्टरों के लिए साकची में इंटर्न छात्रावास बना है, जहां पहले से पुराने जूनियर डॉक्टर अवैध रूप से रह रहे हैं।इधर, अधीक्षक भी छात्रावास को खाली कराने के लिए प्रशासन को पत्र भेजते रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: अधीक्षक में एसडीएम को भेजा पत्र प्राचार्य ने कहा कि यदि जल्द छात्रावास खाली नहीं कराया जाएगा तो प्रशासन को पत्र देकर उन छात्रों से जबरन खाली कर...