कन्नौज, अगस्त 9 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने शनिवार को हॉस्टल, कैंटीन समेत कई वार्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी देख प्राचार्य ने मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने कहा कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज पहुंचकर यहां प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण किया है। प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह परिसर में व्यवस्थाओं को सुधारने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। शनिवार की दोपहर प्राचार्य ने हॉस्टल परिसर, कैंटीन के अलावा कॉलेज के कई वार्डों तथा अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई जगह गंदगी मिली। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे थे। गंदगी द...