प्राचार्य ने एनपीयू प्रशासन के खिलाफ की गंभीर शिकायत
पलामू, अगस्त 22 -- हुसैनाबाद। एके सिंह कॉलेज-जपला के प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने विज्ञान संकाय में नामांकन रोकने को लेकर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्राचार्य ने आरोप लगाया कि 96 लाख रुपये के अनुदान में कथित 10 प्रतिशत कमीशन नहीं देने पर तत्कालीन प्राचार्य प्रो. सूर्यमणि सिंह को हटाया गया और शासी निकाय भंग किया गया। इसके बाद 29 जुलाई 2025 को विज्ञान संकाय का अस्थायी संबंधन अस्वीकृत कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय 2011 से संचालित है। संबंधन रुकने से 503 विद्यार्थियों की परीक्षा प्रभावित हुई। उन्होंने कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए नामांकन की अनुमति देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.