घाटशिला, अप्रैल 5 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज परिसर का समतलीकरण नहीं होने से विद्यार्थियों को दिक्कतें होती है। प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी एचसीएल-आईसीसी के कार्यपालक निदेशक श्याम सुंदर सेठी से उनके कार्यालय में मिले। प्राचार्य ने भेंट में शेट्टी से छात्र हित में कॉलेज परिसर में 10 हजार वर्ग फीट समतलीकरण करवा कर पेवर्स ब्लॉक लगवा देने का आग्रह किया। प्राचार्य डॉ. चौधरी के अनुरोध पत्र पाकर एचसीएल के कार्यपालक निदेशक एसएस सेठी ने प्राचार्य को आश्वस्त किया कि इन कार्यों को वे सीएसआर मद से करवा देंगे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चौधरी के साथ डॉ. एसपी सिंह, डॉ. संदीप चंद्र मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.