प्राचार्य ने एआरटी केन्द्र का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
कन्नौज, अगस्त 6 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एड्स रोगियों के उपचार के लिए एंटी रेट्रोवायरल केन्द्र की शुरूआत हो गई है। गुरूवार को प्राचार्य डाॅ.पुष्पेन्द्र सिंह ने नवनिर्मित वार्ड में पहुंचकर निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा.पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि एड्स नियंत्रण के लिए परिसर में ही भवन का निर्माण कराया गया था। निर्माण पूरा हो चुका है। वह भवन इमरजेंसी वार्ड के निकट ही स्थित है। एआरटी केन्द्र के संचालन के लिए पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम को भी प्रशिक्षित किया गया है। उन्होने बताया कि वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। मरीजों को बेहतर उपचार के लिए सभी प्रयास किए जा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.