मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी कैंपस में छात्रा से छेड़खानी मामले में प्राचार्य ने अनुशासन समिति से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। गुरुवार को समिति ने घटना के दिन ड्यूटी पर रहने वाले कर्मियों से अलग-अलग पूछताछ की। छात्रावास से लेकर कैंपस तक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। प्राचार्य ने कहा कि शुक्रवार को कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल बुधवार को छात्रा से छेड़खानी करने वाले असामाजिक तत्वों की अबतक पहचान नहीं हो पाई है।एमआईटी में छेड़खानी का यह पहला मामला नहीं है। छात्राओं ने कहा कि इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। एमआईटी के एक्सचेंज गेट ही नहीं, हॉस्टल तक असामाजिक तत्वों का पहुंचना छात्राओं की सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी है। सुरक्षा को लेकर छात्राओं में डर है। गुरुवार को अनुशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.