प्राचार्य ने अनाथ हुए बच्चों के पढ़ाई का उठाया जिम्मा
चतरा, जून 27 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के उरैली गांव में सर्पदंश से मृत महिला के तीन मासूम बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य अनूप कुमार ने उठाने की जिम्मेवारी ली है। उन्होंने मृतका रंजू देवी के घर पहुंचकर उनके बच्चों से मिले। ज्ञात हो कि रंजू देवी रोजगार से जुड़कर बच्चों का भरण पोषण अपने बल पर कर रही थी। अनूप कुमार की इस दरियादिली के प्रति लोगों ने आभार जताया। अनूप कुमार ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी ताकत है। जिसे प्राप्त कर बच्चे खुद को कभी मजबूर और असहाय महसूस नहीं करेंगे। अनूप कुमार ने उपस्थित लोगों से बच्चों के प्रति मानवीय संवेदना रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला की हुई मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया महिला के मौत के बाद बच्चों को असहाय होने की जानकारी प्रखंड कार्यालय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.