पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के प्रीमियर संस्थान जीएलए कॉलेज में भू-दाता गणेश लाल अग्रवाल की प्रतिमा का रंगरोगन रविवार को शुरू किया गया है। जीएलए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ जसवीर बग्गा निजी खर्च से प्रतिमा का रंगरोगन करा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज की स्थापना 15 अगस्त 1954 को दूरदर्शी सोच के साथ की गई थी। कॉलेज की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भू-दाता स्व. गणेश लाल अग्रवाल द्वारा दान की गई कई एकड़ भूमि को आज भी शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के रूप में याद किया जाता है। प्राचार्य ने कहा कि इसी महाविद्यालय परिसर में स्थापित महान विभूति गणेश लाल अग्रवाल की प्रतिमा के रंगरोगन (सौंदर्यीकरण) कार्य की शुरुआत की गई है। राजीव मुखर्जी, विकास तिवारी, उपेंद्र सिंह, रंजन कुमार या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.