प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो को चाणक्य प्रशंसा सम्मान
रांची, अगस्त 20 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। शिक्षा, शोध और अकादमिक क्षेत्र में योगदान के लिए आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा के प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो को चाणक्य प्रशंसा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके शैक्षणिक योगदान, शोध के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए दिया गया। एलएनएम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, गोपालपुर, पटना की ओर से इंटरनेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट, बेंगलुरु के सहयोग से आयोजित बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्हें सम्मानित किया गया। नरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। इससे उन्हें शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.