प्राचार्य डॉ. प्रसंजीत मुखर्जी का बेड़ो हुआ स्थानांतरण
गुमला, अगस्त 6 -- गुमला। महिला महाविद्यालय गुमला के प्राचार्य डॉ. प्रसंजीत मुखर्जी का स्थानांतरण केसीबी कॉलेज बेड़ो कर दिया गया है। वनस्पति विज्ञान के शिक्षाविद् व शोधकर्ता डॉ. मुखर्जी ने गुमला में उच्च शिक्षा, शोध गतिविधियों और शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय में कई शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यार्थियों को शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया गया। इससे पूर्व वे केओ कॉलेज गुमला में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। जहां उनके प्रयासों से एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन भी हुआ था। यह भी पढ़ें- Palamu News: मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में तीन विभाग में एक भी नियमित प्राध्यापक नहीं यह भी पढ़ें- Ranchi News: अभाविप ने केसीबी कॉलेज के प्राचार्य का किया स्वागत
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.